सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
1972
से 1981 तक आकाशवाणी, पटना में बाल मण्डली की
'दीदी'
और नारी जगत की कार्यक्रम प्रस्तोता, दूरदर्शन एवं
आकाशवाणी में नियमित वार्ताकार। 1979-80 में दानापुर
निजामत कार्यपालिका की सम्वरित सदस्या। 1987 में भारत
विकास परिषद् की पटना जिला महिला शाखा की अध्यक्षा।
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा की विशेष आमंत्रित
सदस्या। 1974 के
जे.पी. आंदोलन में
सक्रिय सहभागिता तथा 1989 से भारतीय जनता पार्टी के माध्यम
से राजनीतिक सक्रियता। 1989 में भाजपा महिला मोर्चा की
प्रदेश उपाध्यक्षा। 1991 से 1994 तक भाजपा की प्रदेश
मंत्री। 1996- 2004 तक भाजपा की
प्रदेश प्रवक्ता
एवं 2001-03 तक भा.ज.पा. की प्रदेश उपाध्यक्ष। 1999 से तीन
वर्षों तक केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण द्वारा प्रदत मेदिनी
पुरस्कार हेतु गठित छ: सदस्यीय मूल्यांकन समिति की सदस्या।
वर्ष 2000 में 48 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गैर
कथा चित्रों के लिए गठित पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की
सदस्या। वर्ष 2001 में चार वर्षों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ
इंडिया के लोकल बोर्ड (पूर्वाचल) की नामित सदस्या। अमेरिकन
बायोग्राफिकल इंस्टिच्यूट द्वारा
"वुमन आफ द इयर 2001" के
लिए नामित तथा वर्ष 2003 में 'वर्ल्ड मेडल ऑफ ऑनर' से
पुरस्कृत।
विदेश यात्रा
: वर्ष 2003 में केनया की
निजी यात्रा । वर्ष 2005 में कन्स्ट्रक्शन
इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से बीजींग, चीन में
ग्रीन एण्ड एनर्जी एफिसियंट बिल्डिंग टेकनालाजी पर आयोजित
अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभागी। 2006 में न्यूयार्क,
यू.एस.ए. में आयोजित विश्व विश्व हिन्दी सम्मेलन बिहार
सरकार की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल की सदस्या।
बिहार विधान परिषद्
की सदस्यता: 22 जुलाई
2004 से अबतक।